डीएम ने की सभी से दो-दो पौधे लगाने की अपील
प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पौधरोपण किया गया। इसका आयोजन रोटरी क्लब मानपुर की।
गया। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पौधरोपण किया गया। इसका आयोजन रोटरी क्लब मानपुर की ओर से किया गया था। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि पौधरोपण के साथ उसकी देखरेख भी जरूरी है। इसके लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने जीवन में दो-दो पौधे लगाने की अपील की। समाजसेवी डॉ. रामकुमार मेहता ने कहा कि विभिन्न प्रजाति के एक सौ पौधा लगाए गए हैं। सितंबर तक एक हजार पौधरोपण का लक्ष्य है। उपस्थित लोगों ने दो-दो पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष विजय मेहता, इंजीनियर अशोक कुमार सिंह, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. रामकुमार मेहता, डॉ. प्रभात अखौरी, राजीव कुमार राजन साह, रंजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, डॉ. टी.सी प्रसाद,आनंद मोहन चौधरी, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।