Move to Jagran APP

बिहार: अपराधियों ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी, घायल सैप जवान की मौत से हड़कम्‍प

बिहार के गया में अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इसमें घायल एक सैप जवान की मौत हो गई। घटना की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 08:33 AM (IST)
बिहार: अपराधियों ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी, घायल सैप जवान की मौत से हड़कम्‍प
बिहार: अपराधियों ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी, घायल सैप जवान की मौत से हड़कम्‍प

पटना [जेएनएन]। बिहार में गुरुवार को अपराधियों ने पीछा करते एक पुलिसकर्मी कर गोली मारकर हत्‍या कर दी। घटना सुबह से पहले गया के विष्‍णुपद थाना क्षेत्र में हुई। मृतक गया मुफस्सिल थाना में तैनात सैप जवान सियारात था।

loksabha election banner

रात्रि गश्‍त के दौरान दिखे संदिग्‍ध, पुलिस ने किया पीछा

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देर रात पुजिस गश्‍त कर रही थी। इसी दौरान गश्‍ती टीम को बाइक सवार कुछ संदिग्‍ध दिखे। पुलिस ने जब उन्‍हें रोक कर पूछताठ की कोशिश की तो वे भागने लगे। भागते अपराधियों का पुलिस ने पीछा किया।

पीछ छुड़ाने के लिए पुलिस पर कर दी गोलीबारी

पुलिस टीम अपराधियों का पीछा करते हुए दूर तक चली गई। इस बीच अपरधियों ने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में पीछा करते एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई।

गालीबारी में घायल पुलिसकर्मी की मौत

घायल पुलिसकर्मी को आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस बीच अपराधी भागने में सफल रहे।

घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्‍प

घटना के बाद गया पुलिस प्रशासन में हड़कम्‍प मच गया है। इस संबंध में कोई अधिकारी फिलहाल कुछ भी नहीं बता रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.