डीडीसी ने की तीन प्रखंडों के बूथों पर तैयारियों की समीक्षा
पेज- फोटो 40 संवाद सूत्र अतरी
गया । जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अतरी, मोहड़ा एवं नीमचक बथानी प्रखंड में बुधवार को डीडीसी किशोरी चौधरी ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। अतरी बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि उनके प्रखंड में 63 बूथ हैं, जिनमें 15 नक्सल प्रभावित हैं। चार कलस्टर सेंटर बनाए गए हैं। मोहड़ा बीडीओ राजमीति पासवान ने जानकारी दी कि उनके यहां 77 बूथ हैं, जिसमें 15 बूथ नक्सल प्रभावित हैं। तीन कलस्टर सेंटर बनाए गए हैं। 26 बूथ पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। चार बूथों पर लाइव कास्टिंग की जाएगी। उन्होंने डीडीसी को बताया कि पांच बूथों पर चापाकल नहीं रहने की सूचना भेजी गई थी जो नहीं लगा है। डीडीसी ने तुरंत इसे क्रियान्वित करने का आदेश दिया। नीमचक बथानी प्रखंड में एसडीओ मनोज कुमार, बीडीओ निर्मल कुमार ने डीडीसी को बताया कि प्रखंड में कूल 67 बूथ हैं। इनमें से 11 बूथ नक्सल प्रभावित हैं। तीन कलस्टर सेंटर बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप