पहले जुमे को नमाज अदा करने उमड़ी रोजेदारों की भीड़
गया। रमजान के पाक महीने में शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज अदा की गई। दोपहर म
गया। रमजान के पाक महीने में शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज अदा की गई। दोपहर में तेज धूप के बावजूद अकीदतमंदों की भीड़ थी। सभी ने मस्जिदों में नमाज अदा की।
शहर के जामा मस्जिद, पीरमंसूर मस्जिद, छत्ता मस्जिद, शमीरतक्या मस्जिद, गेवाल बिगहा मस्जिद, पंचायती अखाड़ा मस्जिद, घुघड़ीटांड मस्जिद, नादरागंज मस्जिद, करीमगंज मस्जिद आदि में रोजेदारों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। मस्जिद के इमाम मौलाना महफुजूल रहमान ने बताया कि यह राज्य की सबसे बड़ी मस्जिद हैं, जहां एक बार में पांच हजार लोग नमाज अदा करते हैं। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले लगकर बधाई दी। धूप के कारण कई मस्जिदों में टेंट की व्यवस्था भी की गई थी। हाथ-मुंह धोने के लिए शीतल जल का प्रबंध किया गया था। कुछ मस्जिदों में पंखे व कूलर भी लगाए गए थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप