औरों की जान बचाने को लोगों ने किया रक्तदान
गया। वात्सली निर्भया शक्ति संस्थान ने रविवार को नूतननगर स्थित एक शिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 08:39 PM (IST)
गया। वात्सली निर्भया शक्ति संस्थान ने रविवार को नूतननगर स्थित एक शिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें पंद्रह लोगों ने रक्तदान किया। संस्था की मुख्य संचालक सत्यवती कुमारी गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सकारात्मक सोच के तहत अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, जिससे किसी का जीवन बचाया जा सके। रक्तदान करने वालों में गणपति कुमारी गुप्ता, अजीत मिश्रा, गौरी देवी, रंजीत कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद, नारायण मिश्रा, प्रिंस कुमार और शैलेंद्र कुमार आदि शामिल थे। इस मौके पर अदिति कुमारी गुप्ता, विदुषी कुमारी गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, पीयूष कुमार गुप्ता और काजल कुमारी उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें