आपसी भेदभाव और असमानता के कारण पनप रहा नक्सलवाद
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने व्यापक
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने व्यापक जागरुकता अभियान के तहत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे व बच्चियों के बीच नक्सलवाद समस्या व समाधान विषय पर भाषण, पेंटिंग, वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चियों ने भाषण प्रतियोगिता में कहा कि आपसी भेदभाव और असमानता के कारण नक्सलवाद पनपता रहा है, जिससे समाज मे बिखराव हुआ। इसके लिए हमारे समाज के साथ पुलिस प्रशासन के लोग भी दोषी हैं। जिन्होंने ग्रामीणों को उचित न्याय नहीं देने का काम कर रहे। नक्सलवाद आने के बाद गरीबों का सबसे अधिक शोषण हो रहा है, इससे निपटना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम युवाओं को आगे आना होगा। पुलिस प्रशासन के लोगों को भी कार्यो में सुधार लाना होगा। ईमानदारी और निष्पक्ष होकर गाव के लोगों को इंसाफ मिलने के बाद ही नक्सलवाद समाप्त हो सकता है।
डिप्टी कमाडेंट राम कुमार ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेगा। हम सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के साथ आम आवाम को सेवा देने का काम करते हैं। जब भी इस इलाके के लोग उनकी जरूरत समझें, उनके लिए तैयार खड़े मिलेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चे बच्चियों को डिप्टी कमाडेंट ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सात्वना पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन सहायक कमाडेंट बाराचट्टी कैंप के सोहेल आलम ने किया। इस मौके पर मुखिया दीनानाथ प्रजापत, पंकज कुमार, शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव,अर्चना कुमारी, रोहित केसरी के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। डिप्टी कमाडेंट राम कुमार, अंचलाधिकारी कैलाश महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह यादव, समाज सेवी अखिलेश मेहता, मुखिया जानकी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।