बारिश नहीं होने से खेतों में दरार, बढ़ी किसानों की चिंता
संवाद सूत्र, टनकुप्पा : बारिश व पानी के अभाव में खरीफ फसल मुरझाने लगी है। खेतों में दरार पड़ने लगी ह
संवाद सूत्र, टनकुप्पा : बारिश व पानी के अभाव में खरीफ फसल मुरझाने लगी है। खेतों में दरार पड़ने लगी है। पौधे पानी के अभाव में विकसित नहीं हो पा रहे हैं। एक माह से बारिश नहीं हुई है। धान की फसल में रोग पकड़ने लगा है। किसान इन दिनों धान के लिए पानी अति आवश्यक बताते हैं। किसान चिंतित हैं। आर्थिक रूप से सुदृढ़ किसी तरह पटवन कर फसल को बचाने की जुगाड़ कर ले रहे हैं। मध्यम वर्गीय किसान पूंजी और संसाधन के अभाव में चिंतित हैं। कुछ किसान चाड़ चलाकर अपने खेतों में लगी फसल को बचाने के लिए किसी तरह पटवन कर रहे हैं। किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
किसान पप्पु सिंह, महेन्द्र यादव, लखन यादव, ललन प्रसाद, परशुराम प्रसाद कहते हैं कि धान की लहलहाती फसल को देखकर काफी खुश थे। जब फसल को तैयार होने का वक्त आया तो बारिश नहीं होने से खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। फसल रोग से ग्रसित होने लगे हैं। प्रखंड में सिचाई साधन का घोर अभाव है। रबी फसल को लेकर भी किसान चिंतित हैं।