घटिया खाना और वीडियो बनाने पर भड़कीं छात्राएं
जागरण संवाददाता, गया : प्रभावती अस्पताल एएनएम स्कूल की छात्राएं शनिवार को घटिया खाना और वार्डेन द्वा
जागरण संवाददाता, गया : प्रभावती अस्पताल एएनएम स्कूल की छात्राएं शनिवार को घटिया खाना और वार्डेन द्वारा वीडियो बनाने को लेकर आक्रोशित हो गई।
छात्राओं ने खराब और बासी खाना परोसने पर जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए सिविल लाइंस थाना की पुलिस एएनएम स्कूल पहुंची। छात्राओं ने बताया कि वार्डन पिछले कई दिनों से गुणवत्ताविहीन खाना दे रही हैं। खाना निर्धारित मेनू के अनुसार नहीं मिलता है। कई बार विरोध भी किया, लेकिन वार्डेन ने छात्राओं से कहा कि यही खाना मिलेगा। अगर नहीं खाना है तो भूखे सो जाओ। इसकी शिकायत जहां भी करनी है, कर सकती हो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता है। छात्राओं ने कहा कि शनिवार को लिट्टी और चोखा दिया गया, जिससे गंध आ रही थी। इसे खाने के बाद बीमार पड़ सकती हैं। इस पर भी वार्डेन खाना रखकर मेस बंद कर चली गईं। ऐसे में यहां रहने वाली करीब 300 छात्राएं शनिवार की रात को भूखे सोने को मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि खाना के लिए प्रबंधन को पैसा देते हैं। छात्राओं ने यह भी कहा कि वार्डेन छात्राओं की निरंतर वीडियो बना रही है। छात्राओं ने इसका भी विरोध किया था। वह छात्राओं के शयन कक्ष, अध्ययन कक्ष आदि में वीडियो बना लेती है। छात्राओं ने जिलाधिकारी से वार्डेन को हटाने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में वार्डन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर वे उपलब्ध नहीं थीं।