चार उर्वरक दुकानों के लाइसेंस रद
जागरण संवाददाता, गया : जिले के कई प्रखंडों में शुक्रवार को उर्वरक दुकानों में छापामारी की गई। जिला क
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गया : जिले के कई प्रखंडों में शुक्रवार को उर्वरक दुकानों में छापामारी की गई। जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने उड़नदस्ता दल का गठन किया। उड़नदस्ता दल ने जिले के 17 दुकानों में छापेमारी की। इनमें से चार दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर उनके लाइसेंस रद कर दिए गए। वहीं, पांच उर्वरक दुकानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन द्वारा उर्वरक नहीं बेचने के कारण 218 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को निलंबित करते हुए एक सप्ताह में अपनी बात रखने को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां उर्वरक की कमी नहीं है। जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए 7632950505, 9422403562 व 7004992467 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें