राफेल डील में घोटाला के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, गया : जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राफेल डील में हुए घोटाला के खिलाफ गुरुवार को
जागरण संवाददाता, गया : जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राफेल डील में हुए घोटाला के खिलाफ गुरुवार को राजेंद्र आश्रम से जुलूस निकाला गया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने की। नेताओं ने कहा कि राफेल लड़ाकू जहाज की खरीदारी में राशि का गबन हुआ है। मनमानी राशि देकर जहाज को खरीदा गया है। नेताओं ने कहा कि खरीदारी में मोदी सरकार ने कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाया है। पार्टी का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा और समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला समाहर्ता को सौंपा गया है। प्रदर्शन में संजय सिंह, सुखदेव पटेल, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार निराला, लाछो देवी, रंजीत कुमार सिंह, मदीना खातुन, डॉ.गगन मिश्रा, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश निराला, गोपाल लाल महतो, कृष्णा सिंह, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, विजय कुमार मिठु, शंभू नाथ पटेल, अमर सिंह, आकाश दीप, डीएनपी शर्मा, इंटक अजय सिंह, मिन्ता देवी, पूजा कुमारी, अरूण पासवान अरविंद प्रियदर्शी और अन्य मौजूद थे।