एसटीएफ के हत्थे चढ़ा बिरू डॉन
संवाद सूत्र, डोभी : बिहार और झारखंड पुलिस का सिरदर्द लहुअरी निवासी बिरू डॉन को गुरुवार को धनगाई एसटी
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, डोभी : बिहार और झारखंड पुलिस का सिरदर्द लहुअरी निवासी बिरू डॉन को गुरुवार को धनगाई एसटीएफ इंस्पेक्टर शैलेष मिश्रा और बाराचट्टी थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। न्यू माओवादी के नाम पर बीरू डॉन पुल निर्माण कंपनी से लेवी की माग करता था। बाराचट्टी थाने में दो अलग-अलग मामले मे लेवी मागने और मारपीट करने का मामला दर्ज है। कई लूटपाट काड का अभियुक्त है। बिहार के अलावा झारखंड के हंटरगंज थाने में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस बीरू डॉन से पूछताछ कर रही है। कई अन्य काडों पर से भी पर्दा उठने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें