बाल संसद का हुआ गठन
जासं, बोधगया : प्रखंड के प्लस टू किसान उच्च विद्यालय बगदाहा में मंगलवार को बाल संसद का गठन लोकतांत्र
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 11:06 PM (IST)
जासं, बोधगया : प्रखंड के प्लस टू किसान उच्च विद्यालय बगदाहा में मंगलवार को बाल संसद का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। प्राचार्य मुन्नी लाल प्रसाद सिंह के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षकों व कर्मियों ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। इसमें हंशराज शर्मा को प्रधानमंत्री, खुशी सिन्हा विज्ञान मंत्री, रोहित कुमार उपस्कर मंत्री, स्वाती कुमारी अनुशासन मंत्री, आकाश बिहारी शिक्षा मंत्री, नीतीश कुमार खेल मंत्री तथा हजारी कुमारी को सफाई मंत्री चयनित किया गया। चयनित सभी छात्र व छात्राएं नवम वर्ग में अध्ययनरत हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें