महिलाओं ने बारिश के लिए गाए गीत
प्रखंड के मणिपर गांव में किसान अशोक कुमार ने शुक्रवार को अपने खेतों में धान की रोपनी हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:57 PM (IST)
गया। प्रखंड के मणिपर गांव में किसान अशोक कुमार ने शुक्रवार को अपने खेतों में धान की रोपनी शुरू कराई। धान रोप रहीं महिलाएं भगवान इंद्र से वर्षा की गुहार लगाते हुए गीत गा रही थीं। महिलाओं ने बताया कि यह पहली रोपनी है। बारिश नहीं होने से खेत सूखा पड़ा है। किसान ने बोरिंग से रोपनी कराई है। बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं कि आगे क्या होगा। पानी का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे बो¨रग फेल होने का डर सता रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें