विख्यात कवियों की महफिल में आज सिर चढ़ बोलेगी कविता
गया। गांधी मैदान के सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में सोमवार को काव्य फुहारों के साथ मौसम साहित्य-संस्कृत
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 05:50 PM (IST)
गया। गांधी मैदान के सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में सोमवार को काव्य फुहारों के साथ मौसम साहित्य-संस्कृति के रंग में रंगेगा। यहां देश के विख्यात कवियों का आगमन हो रहा है, जो अपनी कविताओं से हंसाएंगे, गुदगुदाएंगे और जीवन का मर्म भी समझाएंगे।
दैनिक जागरण साहित्यिक-सांस्कृतिक परंपरा के प्रति काफी संवेदनशील है और अपने पाठकों के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। एक बार फिर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों से गया में कविता की महफिल सजाई जा रही है। यह महफिल डॉ. सुरेंद्र शर्मा, महेश दूबे, तेज नारायण शर्मा, सरदार मंजित सिंह और शाइस्ता सना के साथ सजेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें