विवाह मंडप पर बजी दहेज से मुक्ति की शहनाई
गया। शहर के गांधी मैदान में युवक संघ बिहार की स्थापना की स्वर्णजयंती पर सोमवार को दहेज मुक्त सामू
गया। शहर के गांधी मैदान में युवक संघ बिहार की स्थापना की स्वर्णजयंती पर सोमवार को दहेज मुक्त सामूहिक विवाह में 12 जोड़ियों की शादी संपन्न हुई। इस दौरान सामूहिक विवाह स्मारिका का विमोचन कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवक संघ के संरक्षक सह गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी के द्वारा युवक संघ के झंडोत्तोलन के साथ हुआ। जबकि मंच का उद्घाटन पूर्व विधायक सच्चिदानंद ने किया। इस दौरान मंच पर मौजूद जोड़ों की सामूहिक रूप से शादी के दौरान चारों ओर विवाह गीत गूंज रहे थे। सभी ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर जीवन भर साथ-साथ रहने का संकल्प लिया। गुरुआ विधायक ने कहा कि युवक संघ एक सामाजिक संगठन है, जो पिछले चार दशक से अधिक समय से बाल विवाह रहित एवं दहेजमुक्त शादियां कराने के साथ अंधविश्वास, रुढि़वाद, गैरबराबरी, शोषण्मुक्त, समतामूलक समाज के लिए आवाज बुलंद करता रहा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा बाल विवाह एवं दहेजमुक्त समाज बनाने में युवक संघ महती भूमिका का निर्वहन कर रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा बाल विवाह एवं दहेज मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में युवक संघ की पहल काफी सराहनीय है। वहीं, भाजपा नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद संतोष कुमार सिंह द्वारा विवाह संपन्न होने पर सभी विवाहित जोड़े को उपहार देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवक संघ के अध्यक्ष डॉ. रामदास प्रसाद ने की। इस दौरान कुमुद वर्मा, डॉ. शत्रुघ्न दांगी, शिव शंकर सिंह, सुमन, लखन प्रसाद सिन्हा, डॉ. राजन, बासुदेव प्रसाद, पुलिंद्र सहित संघ के सदस्य, जदयू नेता विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे। महिला सांस्कृतिक मंडली का नेतृत्व शिक्षिका डॉ. किरण बाला, गीता देवी, द्रोपति देवी, प्रतिमा देवी, पुष्पा दांगी सहित अन्य महिला ग्रुप ने किया।
-------------------
बालरहित एवं दहेजमुक्त विवाह की ध्वजवाहक बनीं ये जोड़ियां
12 जोड़ी वर-वधू में श्रीकांत कुमार संग निरुपा कुमारी, ब्रजेश कुमार संग वंदना कुमारी,पंकज कुमार संग रुबी कुमारी, निरंजन कुमार संग प्रतिमा कुमारी,अलोक कुमार संग पूजा कुमारी, रंजन कुमार संग प्रियंका कुमारी, श्रवण कुमार संग नीलम कुमारी, गोवाल साव संग विनती कुमारी, अमरजीत कुमार संग ज्योति कुमारी, अनूप कुमार शर्मा संग रेखा कुमारी, अनिल कुमार संग रुदा कुमारी, सुरेंद्र भुईयां संग सुनीता कुमारी परिणय सूत्र में बंधे।