शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन
गया। बेलागंज बाजार क्षेत्र की सियाराम कॉलोनी में शुक्रवार को मंदिर निर्माण के निमित भूमि पूजन किय
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Apr 2018 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 12:01 AM (IST)
गया। बेलागंज बाजार क्षेत्र की सियाराम कॉलोनी में शुक्रवार को मंदिर निर्माण के निमित भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण के बाद भगवान शिव एवं देवी माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। स्थानीय निवासी महेश शर्मा ने बताया कि इस कॉलोनी के संस्थापक सियाराम शर्मा ने मंदिर निर्माण हेतु जमीन दान में दी है। लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण के बाद भगवान शिव व देवी माता की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें