विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
गया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेस के तत्वावधान में
गया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेस के तत्वावधान में एक सप्ताह से चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन रूल ऑफ लॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेस के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार दास ने बताया कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें सेमिनार, क्विज, निबंध लेखन, एक्स्टेम्पोर आदि शामिल हैं। रूल ऑफ लॉ कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेस के डीन सह विभागाध्यक्ष प्रो. संजय प्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर की। राजा रौशन के मोनो एक्ट और ऋचा रानी के नृत्य की प्रस्तुति के साथ विधि संकाय के प्रथम सत्र के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ-साथ छात्रों ने कई मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वहीं, रुल ऑफ लॉ कार्यक्रम के समापन समारोह में सप्ताह भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्विज में तनय आकाश और सोनू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहित सिन्हा और नवनीत कुमार ने दूसरा स्थान तथा अतुल एवं उत्तम कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सान्याक दरख्शा किश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अतुल एवं हर्षिता ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक्स्टेम्पोर में मनीष रीजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आनंद और रोहित को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सेमिनार में रोहित सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मनीष रीजू ने दूसरा और विशाल कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विवि के छात्रों के साथ-साथ स्कूल ऑफ लॉ एंड गवनर्ेंस के डॉ. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. पूनम कुमारी एवं डॉ. देवनारायण सिंह भी उपस्थित थे।