Move to Jagran APP

नहाय-खाय के साथ छठ व्रत प्रारंभ

गया। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इ

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 08:59 PM (IST)
नहाय-खाय के साथ छठ व्रत प्रारंभ
नहाय-खाय के साथ छठ व्रत प्रारंभ

गया। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में श्रद्धालु भगवान भास्कर की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। नहाय-खाय को लेकर सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना में जुटे थे। छठ व्रतियों ने नहाय-खाय के मौके पर भगवान भास्कर को कद्दू और चने की दाल के साथ अरवा चावल से बने प्रसाद का भोग लगाया। गुरुवार को खरना पर गुड़ की बनी खीर का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को अस्ताचलगामी व शनिवार को उदयगामी सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य अर्पित किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.