पहल प्यार, फिर कोर्ट में इकरार, अब पत्नी को रखने से इन्कार
पृष्ठ-6 मामला पहुंचा थाना, विवाहिता ने की दहेज मांगे जाने की शिकायत संवाद सहयोगी, शेरघाटी : प्य
पृष्ठ-6
मामला पहुंचा थाना, विवाहिता ने की दहेज मांगे जाने की शिकायत
संवाद सहयोगी, शेरघाटी : प्यार, कोर्ट में इकरार और अब इन्कार। ससुराल द्वारा दहेज की मांग किए जाने पर सोनडीहा गांव की एक विवाहिता ने कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है।
उसने कहा है कि उसका पति अपने पिता के दबाव में यह सब कर रहा है। शुक्रवार को यह मामला थाना पहुंचा। सूचक सोनडीहा गाव की एक युवती है। दो साल पहले सोनडीहा की इस युवती और लालगढ़ गाव के रामेश्वर शर्मा के पुत्र रूपम कुमार के बीच पढ़ाई के दौरान प्यार हुआ। सहमति के बाद 18 मई 2017 को शेरघाटी व्यवहार न्यायालय में नोटरी के समक्ष शपथ पत्र देकर दोनों दांपत्य सूत्र में बंध गए। इस बात की जानकारी रूपम के माता-पिता को भी दी गई थी। उसके माता-पिता ने विरोध करते हुए कहा कि जिसने शादी की वही रखेगा। इस बीच रूपम अपनी ससुराल आता- जाता रहा। युवती की मां रीता देवी बताती है कि दामाद प्राय: घर पर आते रहते थे। इधर कुछ दिनों से वह अपने पिता के कहने पर तीन लाख रुपये और आपाची मोटरसाइकिल की माग करने लगे। चार महीने से ससुराल आना भी छोड़ रखा है। इससे तंग आकर युवती ने कानून का सहारा लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन करने पुलिस रूपम के गाव लालगढ़ गई है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।