Move to Jagran APP

Bihar panchayat chunav 2021: औरंगाबाद में 1809 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 121262 मतदाता

पंचायत में आम चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। बूथों के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस दौरानगड़बड़ी की कोशिश करने पर पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगी। कोई यदि मतदान करने से रोकता है तो पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दें। 

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:59 AM (IST)
Bihar panchayat chunav 2021: औरंगाबाद में 1809 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 121262 मतदाता
गया में कल है पंचायत चुनाव, यहां बिना चुनाव लड़े जीत गए 52 प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर प्रखंड में पांचवें चरण का चुनाव हो रहा है। सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। पूरे प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए कुल 467 पद के लिए 1809 प्रत्याशी मैदान में है। इनके चयन के लिए 121262 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जहां कुल 215 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मूल मतदान केंद्र 207 और सहायक मतदान केंद्र आठ है। 

loksabha election banner

विभिन्न पदों के चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों का आंकड़ा एक नजर में

जिला परिषद सदस्य-17

प्रत्याशियों की संख्या -  महिला  -  पुरुष

क्षेत्र संख्या (एक से) : 8 -  1 - 7

क्षेत्र संख्या (दो से) : 9 - 9 - 0

मुखिया :  (119) - 60 -  59

सरपंच : (147) - 71   - 76

पंचायत समिति सदस्य-(92) -49  - 43

वार्ड सदस्य (1065) -561, -504

पंच-कुल (386) -243 -143

कुल प्रत्याशी (1809) -984 -825

कुल मतदाता -121212 

महिला -57506,

पुरुष- 63753 

अन्य- तीन

कुल पंचायत- 15

पंचायतों के नाम और मतदाता संख्या हैं- 

पंचायत का नाम  :   कुल मतदाता 

शमशेरनगर- 11674   

अरई- 6932 

चौरी-9160 

कनाप- 9006 

गोरडीहां- 8161 

संसा- 9531 

महावर- 4831 

अंकोढ़ा-6566 

ङ्क्षसदुआर-7416 

मनार- 7647 

तरार- 8163 

तरारी-9842 

अंछा- 7971 

बेलवां-8144

करमा-6218

दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय निकायों की स्थिति

कुल पंचायतों की संख्या- 15 

कुल वार्डों की संख्या- 207 

कुल ग्राम कचहरी की संख्या- 15 

कुल पंचों की संख्या-207 

कुल पंचायत समिति सदस्यों की संख्या-21 

कुल जिला परिषद सदस्यों की संख्या- दो 

जो बिना लड़े जीत गए

वार्ड सदस्य-01 (पुरुष)

पंच-कुल-51

महिला-38

पुरुष-13

कुल निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी संख्या-52 महिला-38 एवं पुरुष-14 शामिल हैं। 

पंचायत में आम चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी, बूथों के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू

 पंचायत आम चुनाव की प्रशासनिक तैयारी को लेकर एसडीएम अनुपम ङ्क्षसह और एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात है। जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर की परिधि तक निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू कर दी गई है।

गड़बड़ी की कोशिश की गई तो पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगी

एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह और एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मतदाता शांतिपूर्वक मतदान करें। किसी भी तरह का वायलेंस क्रिएट न करें। अगर गड़बड़ी की कोशिश की गई तो पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगी। सुबह 7:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। सभी मतदाताओं को मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। कोई यदि मतदान करने से रोकता है तो पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दें। ऐसी घटनाओं के विरुद्ध तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

औरंगाबाद में बिना चुनाव लड़े जीत गए 52 प्रत्याशी 

दाउदनगर प्रखंड में रविवार को मतदान होना है। लेकिन वार्ड सदस्य के एक और पंच के 51 प्रत्याशी ऐसे रहे जो बिना चुनाव लड़े ही जीत गए। इनके विपक्ष में कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ। नतीजतन निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सह प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान ने इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.