Move to Jagran APP

आैरंगाबाद जिले में 10,756 गरीबों का बना अपना आशियाना, 3431 का भी जल्‍द पूरा हो जाएगा सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना से औरंगाबाद जिले में गरीबों का खुद के आशियाने का सपना साकार हो रहा है। दस हजार से अधिक गरीबों का आवास बन चुका है। करीब साढ़े तीन हजार और लोगों को भी जल्‍द इसका लाभ मिल जाएगा।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:23 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 12:30 PM (IST)
आैरंगाबाद जिले में 10,756 गरीबों का बना अपना आशियाना, 3431 का भी जल्‍द पूरा हो जाएगा सपना
पीएम आवास योजना से बन रहा आशियाना। प्रतीकात्‍मक फोटो

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। पांच साल पहले जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू होने के बाद पक्के मकान का सपना संजोए गरीबों का सपना भी साकार होने लगा है। अधिकारियों की मेहनत का सुखद परिणाम दिखाई पडऩे लगा है। इस योजना के तहत वर्ष 2019- 20 में 14187 के विरुद्ध 10756 गरीबों को अपना ठिकाना मिला। 3431 गरीबों के पास भी जल्द अशियाना होगा। इसके लिए अधिकारी दिनरात लगे हुए हैं। जबकि, जिले  में पिछला सालों का बैकलॉग नहीं है।

loksabha election banner

79. 29 फीसद गरीबों को मिला आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीबों तक मिले इसके लिए अधिकारी एवं कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वर्ष 2019 एवं 2020 में कुल 14 हजार 187 गरीबों का आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके अनुरुप कार्य किया गया। इस वर्ष तक कुल 10 हजार 756 आवास बनाए गए। यानी कुल 79.29 फीसद गरीबों के घर में आशियाना बनाने का सपना पूरा हो सका। तीनों इंस्टॉलमेंट का पैसा लाभुक के खाता में भेज दिया गया।

आवास योजना का आंकड़ा

प्रखंड का नाम  - लक्ष्य   -   अब तक इतना मकान बना

औरंगाबाद-   1510   -   1177

बारुण     -     1090  -  744

दाउदनगर -   1035 -  840

देव       -      429   -    251

गोह    -     1663       1187

हसपुरा  - 1740   - 1389

कुटुंबा  - 514   -  440

मदनपुर -936       -  655

नवीनगर - 1101 -  759

ओबरा  -1278   -   971

रफीगंज -2891   -  2343

कहते हैं उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार ने बताया कि आवास योजना का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण थोड़ी परेशानी हुई है। प्रत्येक गरीबों को आशियाना मिले इसके लिए कार्य किया जा रहा है। साप्ताहिक बैठक में इसके लिए विशेषकर बीडीओ को निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.