विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना के लिए भोपाल से मंगाया जा रहा क्रेन, हेलीकॉप्टर से होगा जलाभिषेक

Published: Fri, 09 Jan 2026 10:16 AM (IST)

चकिया-केसरिया पथ पर कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को 33 फीट ऊंचा, 210 टन वजनी शिवलिंग स्थापित ...और पढ़ें

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। चकिया-केसरिया पथ पर कैथवलिया में बन रहे विश्व का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को पेडेस्टर पर 33 फीट उंचा व 210 टन वजन वाला शिवलिंग को स्थापित करने को लेकर भोपाल से दो क्रेन मंगाया जा रहा है। आने वाला विशेष क्रेन 750 टन क्षमता वाला होगा। 

बताया गया कि क्रेन 13 जनवरी तक मंदिर परिसर में पहुंचेगा। पेडेस्टर पर शिवलिंग को रखने को लेकर व परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर में पहुंचकर की। 

हेलीकॉप्टर से जलाभिषेक और पुष्प वर्षा

निरीक्षण के दौरान विराट रामायण मंदिर के सचिव ललन सिंह से आयोजन को लेकर जानकारी ली। साथ ही वीआईपी पंडाल, गाडी पार्किंग व आवागमन को लेकर भी चर्चा की। साथ ही उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया। हेलीकॉप्टर से जलाभिषेक एवं पुष्प वर्षा के समय की भी जानकारी ली। 

वहीं शिवलिंग की पूजा करने आ रहे भक्तों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का निर्देश दिया। मौकै पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र गुप्त बैठा,थानाध्यक्ष विनीत कुमार सहित हजारों भक्त एवं पुलिस बल मौजूद थे।