विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे उतारने में जुटी रक्सौल पुलिस

By Sanjay Kumar UpadhyayEdited By: Nishant Bharti
Published: Tue, 25 Aug 2026 09:27 AM (IST)

रक्सौल में एक युवती हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसकी पहचान नजमुद्दीन अंसारी की बेटी रूबी के रूप में हुई है।

HighLights

  1. रक्सौल में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

  2. युवती के हाथ में धारदार चाकू है, पुलिस मौके पर।

  3. टावर पर चढ़ने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, रक्सौल। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित बोधि माई मंदिर के पास एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी युवती की पहचान स्थानीय नजमुद्दीन अंसारी की पुत्री रूबी के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची हरैया पुलिस युवती को समझा-बुझाकर उतारने के प्रयास में जुटी है। युवती हाथ में धारदार चाकू लिए दिख रही है। 

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, कुमारी बिट्टू, बलि राय, वार्ड पार्षद ओम कुमार साह सहित बड़ संख्या में लोग उपस्थित हैं। युवती के टावर पर चढ़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस व स्थानीय लोग उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-25 at 10.19.29 AM

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।