मोदी के रूप में जब गरीबों का बेटा पीएम बना तो सबसे पहले मां का आंसू पोछा : राधामोहन
मोतिहारी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने कह
मोतिहारी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रुप में जब गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो सबसे पहले करोड़ों माताओं की आंखों की आंसू पूछने का काम किया। किसानों को प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये देने का काम किया। कोरोना महामारी में देश के कोने-कोने में फंसे लोगों के लिए पांच हजार ट्रेन चला कर उन्हें घर तक पहुचाया। घर पहुंचते ही एक-एक हजार रुपये भी दिया। वे हरसिद्धि, गोविदगंज व कल्याणपुर के विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। हेलीकॉप्टर से इन जगहों पर प्रदेश उपाध्यक्ष जनक राम के साथ पहुंचे श्री सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर वर्ग के लोगों की न सिर्फ समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया, बल्कि देश में कोढ़ की तरह जमी कई बड़ी समस्याओं का भी अंत कर दिया। धारा 370, तीन तलाक जैसे क्रूर कानूनों को समाप्त कर ऐतिहासिक कदम उठाया। इतना ही नहीं राममंदिर निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त कराया। श्री सिंह ने कहा कि बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि पति पत्नी ने जब अपने शासनकाल में बेटे को मैट्रिक तक नहीं पढ़ा पाए तो दूसरे के बेटे को कैसे पढ़ा पाएंगे और कैसे नौकरी देंगे यह समझ से परे है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के राज्य में हत्या लूट बलात्कार घोटाले पर घोटाले आम बात थी। लेकिन एनडीए की सरकार बनने से इसपर अंकुश लगा और नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य विकास की पटरी पर दौड़ना शुरू कर दिया है। वहीं गोपालगंज के पूर्व सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जनक राम ने कहा कि पति-पत्नी के शासन में घोटाले पर घोटाला हुआ जिसका नतीजा आज लालू जी जेल में है। उनके बेटे आज चुनावी मैदान में है। वे युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात कह गुमराह कर रहे हैं। नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास को देखते हुए लोगों ने यह तय कर लिया है कि अबकी बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। हरसिद्धि के सिगह बलुआ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जदयू नेता रोहित गिरी, पूर्व प्रमुख अवधेश राम, वीआईपी नेत्री निर्मला साहनी, अनिरुद्ध सहनी, दिवेश कुमार आदि लोगों ने संबोधन किया। मंच की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष हरेन्द्र कुशवाहा और संचालन रवि विश्वकर्मा ने किया। वही स्वागत भाषण जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहनलाल साहनी ने किया। कल्याणपुर की सभा को विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक ओबैदुल्लाह आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता नवलकिशोर भगत ने की। संचालन शिवनाथ साह ने किया। मौके पर सियावर सिंह, भिर्गुण पासवान,अखिलेश सिंह, उदय गुप्ता, शिवशंकर दुबे, संजय गुप्ता आदि थे। वहीं पहाड़पुर में भाजपा नेता बसंत कुमार मिश्र, संजीव कुमार दुबे, ईश्वरचंद्र सिंह, अध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह, सदन साह, शिवकुमार महतो, विवेकानंद पांडेय, कमलेश ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।