सशक्त लोकतंत्र की मजबूती के लिए भयमुक्त होकर करें मतदान
मोतिहारी। पताही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को पकडीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकार
मोतिहारी। पताही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को पकडीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मधुबन और चिरैया में नुक्कड़ सभा के माध्यम से भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। मतदान के जरिए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। उन्होंने लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी मतदाता पंजीकरण करवाने से पीछे नहीं रहे। साथ ही प्रत्येक वोट कीमती है। इसलिए मतदान अवश्य करें। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक नागरिक के साथ युवा मतदाता बिहार को संवारने में इनकी भूमिका अहम होगी। देश तरक्की की राह पर चल चुका है। उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपना मतदान करें। सभी नक्सल प्रभावित बूथों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसके तहत 4 दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही 5 हजार लोगों पर 107 और 116 की कार्रवाई की गई है। वहीं सीसीए के लिए सभी थाना उसे पांच पांच लोगों का प्रस्ताव भेजा गया है। नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में गांधी पुस्तकालय संघर्ष समिति के अध्यक्ष, स्थानीय मुखिया अजय कुमार सिंह, सचिव नीरज, शिक्षक कन्हैया सिंह, श्रीनाथ शर्मा, पप्पू सिंह नीरज शर्मा, सुरेश सिंह सहित कई युवा मतदाता शामिल थे।