Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प, एक दर्जन पुलिसकर्मी और युवक घायल

    बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सीमावर्ती नेपाल के पर्सा जिला वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तोड़फोड़ व आगजनी से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसकी जानकारी नेपाल पुलिस नियंत्रण कक्ष ने दी। बताया कि छपकैया मुहल्ला के समीप स्थित ईदगाह के पास अचानक पथराव शुरू हो गया।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 12 Apr 2025 11:34 PM (IST)
    Hero Image
    नेपाल में शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प, एक दर्जन पुलिसकर्मी और युवक घायल

     जागरण संवाददाता, रक्सौल, (पूर्वी चंपारण)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सीमावर्ती नेपाल के पर्सा जिला वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तोड़फोड़ व आगजनी से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्थरबाजी व प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़

    इसकी जानकारी नेपाल पुलिस नियंत्रण कक्ष ने दी। बताया कि छपकैया मुहल्ला के समीप स्थित ईदगाह के पास अचानक पथराव शुरू हो गया। पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रण करने के लिए मशक्कत करते रहे। परंतु पत्थरबाजी व प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़, बाइक गैरेजों में रखे वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

    शोभायात्रा में शामिल एक दर्जन पुलिसकर्मी और युवक घायल

    एक दर्जन पुलिसकर्मी एवं शोभायात्रा में शामिल युवक घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी क्लीनिकों के अलावा अन्य अस्पतालों में चल रहा है। डीएसपी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बार्डर की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

    पर्सा जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है। जिसके मद्देनजर भारत-नेपाल मैत्री पुल के शंकराचार्य द्वार के समीप कफ्र्यू लगा दिया गया है। बार्डर क्षेत्र के करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र को नेपाल सशस्त्र पुलिस व जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में हिंसक झड़प

    देशी-विदेशी पर्यटकों को होटलों में रहने व विशेष परिस्थिति में पुलिस मुख्यालय से संपर्क करने का आदेश दिया गया है। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद रक्सौल अनुमंडल पुलिस को विशेष सतर्कता का निर्देश दिया गया है।