गृहनिर्माण के दौरान मिली दशकों पूर्व तिजोरी
घोड़ासहन पुरानी बाजार अवस्थित गृह निर्माण के दौरान मलवे में दबे एक दशकों पूर्व तिजोरी मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कई दावेदार को लेकर विवाद बढ़ गया है।
मोतिहारी । घोड़ासहन पुरानी बाजार अवस्थित गृह निर्माण के दौरान मलवे में दबे एक दशकों पूर्व तिजोरी मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कई दावेदार को लेकर विवाद बढ़ गया है। सूचना सिकरहना एसडीपीओ तक पहुंची। निर्देश पर स्थानीय पुलिस उक्त गृह निर्माण स्थल पर पहुंचकर तिजोरी को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। जानकारी के अनुसार भंगहा निवासी चन्द्र किशोर सिंह अपने उक्त भूखंड पर गृह निर्माण करा रहे थे। इसी बीच मलवे में कथित वर्षो से दबी तिजोरी को देखा। इसकी खबर मिलते ही स्थानीय लोग इसे देखने के लिए दौड़ पड़े। इधर देखते ही देखते बगलगीर कई पक्ष के लोग अपनी पुस्तैनी जमीन की दावेदारी करते तिजोरी पर हक होने की बात करते आमने-सामने आ गए। फलस्वरूप विवाद की स्थिति बनने लगी। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति समान्य हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार तीजोरी को कब्जे में ले लिया गया है। लिखित या मौखिक दावेदारी करने को लेकर किसी भी पक्ष का कोई भी व्यक्ति थाना नहीं आया है। बहरहाल तिजोरी के अंदर की बात अब भी मिस्ट्री बनी है।