केंद्रीय मंत्री ने किया कृषि मेले का उद्घाटन
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि सरकार ने लोकसभा चुनाव के पूर्व बजट पेश कर देश की अर्थव्यवस्था को सु²ढ करने का काम किया है।
मोतिहारी। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि सरकार ने लोकसभा चुनाव के पूर्व बजट पेश कर देश की अर्थव्यवस्था को सु²ढ करने का काम किया है। बजट पूर्णत: कृषि व किसान कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री के प्रण को परिलक्षित करता है। उक्त बातें कृषि व कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने प्रखंड के परसौनी कृषि फार्म पर आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री श्री ¨सह, विधायक राजू तिवारी, कल्याणपुर विधायक स¨चद्र प्रसाद ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुनिल मणि तिवारी ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। कृषि मेले में नागपुर अनुसंधान केंद्र द्वारा नीबू संतरा मुजफ्फरपुर अनुसंधान केंद्र द्वारा लीची सहित दर्जनों किस्म के बागवानी का प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ¨सह ने विगत दिन हुए बजट की चर्चा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिर्फ चाय पीकर देश के किसानों की ¨चता की है। इसका परिणाम है साढ़े बारह करोड़ किसानों के खाते मे सीधा छह हजार रुपये स्थानांतरित होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मछुआरों को मछली पालने का सीधा लाभ मिलेगा। गरीब किसानों को साल मे छह हजार रुपये सुनिश्चित आय देने की सरकार की घोषणा किसान के लिए वरदान साबित होगी। इधर एनडीए की सरकार ने राज्य में सवर्ण आरक्षण लागू करके एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। विधायक राजू तिवारी ने कहा कि इस बार घर-घर मोदी हर हर मोदी से संकल्प दिलवा ही दिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, प्रखंड प्रमुख रमेश कुमार प्रसाद, महामंत्री अनिल कुमार राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला, प्रेम कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार ¨सह, ईश्वर चन्द्र ¨सह, अशोक कुमार मिश्र, सच्चिदानंद पांडेय, नवीन कुमार, अमरेन्द्र कुमार ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष पप्पू ¨सह, अजय कुमार दुबे, मुन्ना साह, कमलेश ठाकुर, किसान जिला उपाध्यक्ष पवन राज, मुखिया हरेन्द्र राम प्रभुनाथ दुबे समेत सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।