कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मोतिहारी विस में मिली अप्रत्याशित बढ़त
लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
मोतिहारी। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मोतिहारी उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद तथा संचालन नगर अध्यक्ष मोतिहारी दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव ने किया। संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि मोतिहारी लोकसभा में भाजपा की इतनी बड़ी जीत में मोतिहारी लोकसभा के सभी छह विधानसभाओं में मोतिहारी विधानसभा का एक जरूरी योगदान है। कहा कि मोतिहारी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और लगन की वजह से ही मोतिहारी विधानसभा पचास हजार से अधिक मतों की जीत का योगदान दे पाया है। उन्होंने इसके लिए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। बैठक में जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला प्रवक्ता प्रकाश अस्थाना, मीडिया प्रमुख मोतिहारी लोकसभा गुलरेज शहजाद, मोतिहारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरबहादुर प्रसाद, लखौरा मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर साहनी, पिपराकोठी मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, कामेश्वर चौरसिया, गणेश कुमार सिंह, सुनील सिंह, रामदेव गिरी, पंकज सिन्हा, प्रो. विनय वर्मा, सरदार समुंदर सिंह, रविद्र सहनी, संतोष शर्मा, अशोक डॉलर, ओमप्रकाश सिंह, नगर पार्षद हरेंद्र कुमार, अभय सिंह, राजा खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप