Move to Jagran APP

चंपारण में बोली उमा भारती- गांधीजी के सपने साकार कर रहे PM मोदी

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी गंगा की असली सफाई कर रहे हैं। आतंकी धमकी के बावजूद लोग कुंभ में गंगा स्‍नान करने पहुंचते हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 05:06 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM (IST)
चंपारण में बोली उमा भारती- गांधीजी के सपने साकार कर रहे PM मोदी
चंपारण में बोली उमा भारती- गांधीजी के सपने साकार कर रहे PM मोदी

पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि गांधीजी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। गांधीजी संपन्न परिवार के थे। लंदन में उनकी पढ़ाई हुई। जब वे साउथ अफ्रीका में बैरिस्टर थे तो ट्रेन से उतार दिया गया। खुद को अपमानित महसूस किया। इसके बाद संकल्प के साथ चंपारण की धरती पर आए। स्वच्छाग्रह का नारा दिया।

loksabha election banner

उमा भारती ने कहा कि गांधीजी का सपना था कि नदियों व तालाबों के किनारे साफ हों। महिलाएं खुले में शौच न जाएं। सस्ता इलाज, कपड़ा, रोटी और न्याय मिले। सम्मान के साथ साफ-सुथरा भारत मिले। इस सपने को प्रधानमंत्री साकार कर रहे हैं। उन्होंने एक नए भारत का सपना देखा है। जिसमें सबको रोटी और इज्जत के साथ जीने का मौका मिले।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1916 में गंगा की स्वच्छता से छेड़छाड़ की गई थी। उसकी असली सफाई तो प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। वे वाराणसी में पहुंचे और कहा कि गंगा मां ने बुलाया है। गंगा ने 50 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है। आज गंगा के प्रति लोगों का ऐसा विश्वास है कि आतंकी धमकी के बाद भी एक करोड़ की जगह दो करोड़ लोग कुंभ में स्नान करने पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी को एक ऐसे फकीर के रूप में देखा, जिन्होंने देश के लिए अपने को समर्पित कर दिया। उमा भारती ने लोगों से अपील की कि जो गांव ओडीएफ हो गए हैं, उसे सुंदर बनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.