विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पच्चीस दिन पहले दानिश ने मिस्डकॉल से महिला को फंसाया, घर आकर करने लगा जबरदस्ती, विरोध करने पर किया आग के हवाले

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM (IST)

दानिश नामक एक युवक को 25 दिन पहले एक महिला ने मिस्ड कॉल कर दिया उसके बाद वह लगातार महिला ...और पढ़ें

बौखलाए प्रेमी ने महिला को किया आग के हवाले।
बौखलाए प्रेमी ने महिला को किया आग के हवाले।

पूर्वी चम्पारण, संवाद सहयोगी : 25 दिन पहले एक महिला के फोन से किसी अंजान आदमी को गलती से मिस्ड कॉल चला गया। उसके बाद वह अंजान आदमी महिला को फोन करने लगा और उसने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उस अंजान आदमी का नाम है दानिश। दानिश गुरूवार को गंदी नीयत के साथ महिला के घर पहुंचा और महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। जब उसने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो दानिश ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

खतरे बाहर महिला

महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है और अब खतरे से बाहर है। वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव की है। आरोपित प्रेमी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। झुलसी 25 वर्षीय अर्चना दो पुत्रों व एक पुत्री के साथ चकिया में रहती है। पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं।

गंदी हरकत का महिला ने किया विरोध

महिला ने बताया कि करीब 25 दिन पहले उसके सेलफोन से गलती से घोड़ासहन थाना क्षेत्र निवासी दानिश के सेलफोन पर काल चला गया। इसके बाद दानिश ने उसे फोन करना शुरू कर दिया। उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। गुरुवार को दानिश उसके घर पहुंच गया। उस समय वह खाना बना रही थी। दानिश के पास बोतल में पेट्रोल था। वह उसके साथ गलत नीयत से दबाव देने लगा। विरोध करने पर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और चूल्हे से आग निकालकर उसे जला दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

ग्रामीणों ने बचाई जान

महिला ने हल्ला किया तो ग्रामीण पहुंचे। आग बुझाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने दानिश को पकड़ जमकर पिटाई कर दी। उसे पुलिस को सौंप दिया।