बापू के पदचिह्नों पर चलना उनको सच्ची श्रद्धांजलि
मोतिहारी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शिवहर सांसद रमा देवी के नेतृत्व में गुरुवार को पताही प्रखंड क्षेत्र के बोकानेकला जयप्रकाश नगर स्थित प्रजापति सेवा सदन पुस्तकालय से संकल्प यात्रा शुरू हुई।
मोतिहारी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शिवहर सांसद रमा देवी के नेतृत्व में गुरुवार को पताही प्रखंड क्षेत्र के बोकानेकला जयप्रकाश नगर स्थित प्रजापति सेवा सदन पुस्तकालय से संकल्प यात्रा शुरू हुई। इस मौके पर गांधी शिलालेख पर माल्यार्पण के बाद सांसद रमा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलकर ही सही मायने में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। कहा कि गांधी जी ने वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाने को भी प्रेरित किया था। उन्होंने भारत में रामराज्य की कल्पना की थी। लेकिन, आजादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी हत्या कर दी गई। कांग्रेस पार्टी गांधी के विचार को भूल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के बताए रास्ते पर संकल्प के साथ चलने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे देश में संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। संकल्प यात्रा परसौनी, पताही, रुपनी बेला बैजू, बखरी आदि दर्जनों गांवों में पहुंची। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, जिला पार्षद आकाश गुप्ता, अधिवक्ता ब्रजकिशोर सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता चंद्रभूषण कुमार, प्रजापति सेवा सदन गांधी पुस्तकालय के संस्थापक श्रीनारायण मुनि, उपप्रमुख रमेशचंद्र मिश्र, पूर्व मुखिया संजय सिंह, उपेन्द्र पाण्डेय, महामंत्री चंचल सिंह गंगेश्वर सिंह, अशोक सिंह चौहान, पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार, पूर्व प्रमुख मुकेश साह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, आनंदकिशोर मिश्र, विनोद कुमार श्रीवास्तव, मुखिया कृष्णमोहन सिंह, सुनील गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।