विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीकू वार्ड में एईएस के सात मरीजों का हो रहा इलाज

By JagranEdited By:
Published: Fri, 28 Jun 2019 11:07 PM (IST)

एईएस के सात मरीजों का अब भी सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में इलाज चल रहा है।

पीकू वार्ड में एईएस के सात मरीजों का हो रहा इलाज
पीकू वार्ड में एईएस के सात मरीजों का हो रहा इलाज

मोतिहारी । एईएस के सात मरीजों का अब भी सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में इलाज चल रहा है। हालांकि जिले में एईएस का प्रभाव क्रमश: कम हो रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। सिविल सर्जन डॉ. बीके सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। अब तक सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में एईएस के कुल 36 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से दो की मौत भी हुई है। जबकि स्वस्थ हो चुके 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के लिए कुल छह बच्चों को अब तक रेफर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। जागरूकता के लिए अभियान जारी है। इधर, सर्वाधिक प्रभावित मेहसी, चकिया, पकड़ीदयाल, मधुबन, तेतरिया आदि प्रखंडों में भी अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। ऐसा माना जाता है कि बरसात शुरू होने के साथ ही एईएस का प्रभाव समाप्त हो जाता है। मरीजों की संख्या में कमी जरूर आई है, मगर लोग अब भी खौफजदा हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है। आशा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी मरीजों पर नजर रखी जा रही है।