संवाद सहयोगी, मोतिहारी। जिले में पुलिस की सुरक्षा व विधि व्यवस्था संधारण बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने जिले के पांच थानाध्यक्ष समेत 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
जिन लोगों को स्थानांतरण किया गया है, उनमें नगर थाना से थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर को पुलिस केंद्र व यहां ढाका अंचल के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को डकैती निरोधक दल का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार सिंह को सुगौली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
घोड़ासहन के थानाध्यक्ष शंभू मांझी को पुलिस केंद्र मोतिहारी बुला लिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार पांडेय वहां के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
झरोखर के शिवनाथ मांझी को पुलिस केंद्र व उनके स्थान पर घोड़ासहन के अपर थानाध्यक्ष अभय कुमार को थानाध्यक्ष झरोखर बनाया गया है। पहाड़पुर के थानाध्यक्ष अंबेश कुमार को प्रभारी वाहन मोबाइल बरामदगी सेल में पदस्थापित किया गया है।
उनके स्थान पर विधि शाखा के प्रभारी जितेंद्र कुमार को पहाड़पुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को अंचल पुलिस निरीक्षक अरेराज से पुलिस कार्यालय मोतिहारी, नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक नेयाज अहमद को व्यवहार न्यायालय के प्रभारी से पुलिस कार्यालय, पुलिस निरीक्षक अभिनंदन कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से यातायात प्रभारी बनाया गया है।
24 घंटे में सभी को नए स्थान पर करना है योगदान
पुलिस निरीक्षक पूर्णकांत सामर्थ यातायात प्रभारी से अंचल पुलिस निरीक्षक अरेराज, पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार निर्दोष विधि कोषांग से अंचल पुलिस निरीक्षक ढाका के पद पर भेजे गए हैं। पुलिस निरीक्षक कपूरनाथ शर्मा को हिंदी शाखा के साथ विधि व्यवस्था कोषांग का भी प्रभार दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।