पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बंधु बरवा का ¨सहासिनी माई स्थान : पर्यटन मंत्री
प्रखंड क्षेत्र के बंधु बरवा गांव स्थित देवी दुर्गा के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर Þ¨सहासिनी माई स्थानÞ का पर्यटन स्थल के रूप में विकास बिहार सरकार का पर्यटन विभाग करेगा।
मोतिहारी। प्रखंड क्षेत्र के बंधु बरवा गांव स्थित देवी दुर्गा के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर Þ¨सहासिनी माई स्थानÞ का पर्यटन स्थल के रूप में विकास बिहार सरकार का पर्यटन विभाग करेगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च होंगे। उक्त बातें मंगलवार को बंधु बरवा में Þसिहासिनी माईÞ के दर्शन करने के उपरांत बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कही । उन्होंने माई स्थान स्थल के विकास में रक्सौल के एसडीओ को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश भी दिया। मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय में ¨हदी सलाहकार समिति के सदस्य अर्जुन भारतीय तथा मंदिर के आचार्य प्रो. सत्यदेव मिश्रा तथा रामगढ़वा रक्सौल क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति रामेश्वर गुप्ता समेत गांव के सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने मंत्री श्री कुमार की घोषणा के प्रति आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर किया।