दस वर्षो से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार
रेल पुलिस के जवानों ने मंगलवार की रात गश्ती के दौरान छापेमारी कर वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
मोतिहारी। रेल पुलिस के जवानों ने मंगलवार की रात गश्ती के दौरान छापेमारी कर वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रक्सौल थाना क्षेत्र के मौजे मोहल्ला निवासी बाला कुमार, राजेन्द्र राम व हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दुदही गांव निवासी कलाम मियां शामिल है। सभी गिरफ्तार व्यक्ति दस वर्षों से फरार चल रहे थे। इन लोगों के विरुद्ध रक्सौल रेल थाना में कांड संख्या 27/ 2006 दर्ज था। इसकी जानकारी रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह ने दी। बताया कि इन लोगों की गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। स्टेशन परिसर में इन लोगों के पहुंचने की खबर मिलते ही जवानों को सादे लिबास में गिरफ्तार करने के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि कागजी प्रक्रिया करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।