बिहार: पूर्वी चंपारण में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, शव बरामद
मोतिहारी जिले के कल्याणपुर में एक साथ तीन बच्चे डूब गए। तीनों के ग्रामीणों ने पानी से निकाले। घटना के बाद इलाके में गम का माहौल है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 04:19 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 11:44 PM (IST)
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर पुरबारी चंवर ( चौर यानी पानी भरा भूखंड) में घोंघा चुनने गए तीन बच्चे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने शवों को पानी से बाहर निकाला। मृतकों में सिसवा सोब पंचायत के बहलोलपुर अहिरटोली निवासी शंभू राय की पुत्री पिंकी (10), ललन राय का पुत्र विवेक कुमार (14) और रूपलाल राय की पुत्री खुशबू कुमारी (13) शामिल हैं।
चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल
घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है। अपने बच्चों की मौत की सूचना मिलने के साथ बच्चों की माताएं घर-बार छोड़कर अस्पताल पहुंची। पिंकी की मां उमा देवी, विवेक की मां ज्ञानती देवी, खुशबू की मां जिया देवी बच्चों के शवों से लिपटकर रो रही थी। सबकी जुबान पर एक ही बात थी- हमने किसी का क्या बिगाड़ा था। हे भगवान यह कैसे हो गया। वहां जुटी भीड़ परिजनों को संभाल रही थी।
गहरे पानी में चले गए थे बच्चे
सभी बच्चे गरीब परिवार के थे। वे घोंघा चुनकर लाते तो सब्जी का काम चल जाता। बच्चे घोंघा चुनने में लगे थे। इस बीच उनका ध्यान भटक गया और गहरे पानी में डूब गए।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो यह सूचना फैली कि पांच बच्चे डूब गए हैं। लेकिन, तीन के मिलने के बाद जब लापता बताए जा रहे दो बच्चों की खोज की गई तो वे अपने घर पर थे। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि तीन बच्चों की मौत डूबने के कारण हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें