आग्नेयास्त्र व कारतूस संग तीन गिरफ्तार
नगर थाना की पुलिस ने शहर व इससे सटे इलाके में छापेमारी कर तीन बदमाशों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।
मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने शहर व इससे सटे इलाके में छापेमारी कर तीन बदमाशों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास दो तमंचा और छह कारतूस के अलावा सेलफोन जब्त किया गया है। पुलिस सेलफोन का कॉल डिटेल निकाल रही है। साथ ही अधिकारियों की एक टीम तीनों से सघन पूछताछ कर रही है। याद रहे कि अब से तीन दिन पहले पुलिस ने एक बदमाश मिस्कौट निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। अमित ने इस तथ्य का पर्दाफाश किया था कि बंजरिया प्रखंड के एक पैक्स अध्यक्ष की हत्या करनी थी। इस हत्या की साजिश की जा चुकी थी। उसे लाइनर की भूमिका निभानी थी। इसी बीच वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अमित ने पुलिस को साजिश में शामिल सभी बदमाशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। इसके बाद से सदर पुलिस उपाधीक्षक मुरली मनोहर मांझी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, विजय कुमार यादव, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अर¨वद प्रसाद, बंजरिया सुधीर कुमार व रघुनाथपुर ओपी प्रभारी बीके ¨सह लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं।
इस दौरान सुगौली थाना के सिसवनिया टोला निवासी अरूण कुमार, रामगढ़वा थाना के भलुवहिया निवासी आर्यन कुमार व रघुनाथपुर निवासी रोबिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों से पूछताछ चल रही है। बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि पैक्स अध्यक्ष की हत्या छठ के दिन करनी थी। घटना को अंजाम देकर सनसनी फैलानी थी। इसी बीच पुलिस ने साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस द्वारा की जांच के दौरान पता चला है कि रोबिन के खिलाफ रघुनाथपुर व नगर थाना में लूट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं शेष के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल पैक्स अध्यक्ष के नाम का खुलासा नहीं किया है।