यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ससुराल आए दामाद का पेड़ से लटकता मिला शव
केसरिया में छठ पूजा को लेकर ससुराल आने के क्रम में एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए अहले ...और पढ़ें

मोतिहारी । केसरिया में छठ पूजा को लेकर ससुराल आने के क्रम में एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए अहले सुबह देखा गया। शव हमीदपुर से फुलतकिया जाने वाली चंवर में एक पेड़ से गमछा में लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान थाना क्षेत्र के फुलतकिया गांव निवासी बंका सहनी के दामाद के रूप में की गई है। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने शव की पहचान कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बंका सहनी की पुत्री ललिता कुमारी की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के धुमनगर गांव के मोहन सहनी के पुत्र लखिन्द्र सहनी से हुआ था। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक की पत्नी कई वर्षों से अपने मायका में ही रहती थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति आसाम में ट्रक चालने का कार्य करते थे। दो दिन पूर्व ही अपने घर आए थे। वही मौत के कारणों के पीछे आत्महत्या कर लेने की बात कही। मौके पर एक साइकिल और बैग भी बरामद किया गया है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि शव को देखने से यह प्रथम ²ष्टया में उक्त घटना हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना को लेकर जांच की जा रही है। स्वजनों द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
