किसानों की खुशहाली से ही देश होगा खुशहाल : मंत्री
मोतिहारी। प्रखंड की दक्षिणी नोनेया पंचायत में कृषि मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित अंत्योत्तम समृद्धि क
मोतिहारी। प्रखंड की दक्षिणी नोनेया पंचायत में कृषि मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित अंत्योत्तम समृद्धि कृषि उत्पादक केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह, स्थानीय विधायक राजू तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया गिरिजा देवी, प्रखंड प्रमुख डॉ. रमेश कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा।
इसके निमित ही किसानों को संगठित करने के लिए सरकार ऐसा प्रयास कर रही है। आज एक गरीब का बेटा जब प्रधानमंत्री हुआ है, तभी सामान्य किसानों को भी कृषि अनुदान मिल रहा है।
पहले व्यवस्था ऐसी नहीं थी। अब किसानों की आमदनी दुगुनी करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने लिए नए-नए तकनीकों का प्रयोग करना के साथ ही किसान को फूड प्रोसे¨सग का भी प्रशिक्षण लेना होगा। इधर, विधायक श्री तिवारी ने कहा कि किसान हमारे अन्न दाता हैं। सरकार बड़ी कंपनियों से बात कर इस तरह के किसान संगठनों के माध्यम से कृषि उत्पाद खरीदने की व्यवस्था करे। मौके पर नोनेया एफपीओ अध्यक्ष बलिराम प्रसाद, सचिव मणि प्रसाद, कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद उर्फ जयराम प्रसाद, प्रखंड प्रमुख रमेश कुमार प्रसाद, आइजीएस के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, सिद्धांत शेखर, किसान सूर्यकांत प्रसाद, ¨बदालाल प्रसाद, काशीलाल प्रसाद, मनोज प्रसाद, किशोरीलाल प्रसाद, सोमेश्वर प्रसाद, बैजू प्रसाद, राजू प्रसाद, राजकुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।