बिहार: मोतिहारी में PM मोदी के लिए बना अस्थायी PMO, जानिए
चंपारण सत्याग्रह के सौ साल पूरे होने पर पीएम मंगलवार को पीएम मोदी ने मोतिहारी में 'सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह' कार्यक्रम का आगाज किया। पीएम के लिए वहां अस्थायी पीएमओ बनाया गया।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 11:45 PM (IST)
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को मोतिहारी आगमन को लेकर शहर के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम स्थल के समीप अस्थायी पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) बनाया गया। पास में ही मुख्यमंत्री व गर्वनर हाउस का भी निर्माण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ही प्रधानमंत्री ने जिले व राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने चंपारण सत्याग्रह की भूमि मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से मंगलवार को बिहार और देश की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके पहले सोमवार को राज्य व केंद्र सरकार के अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। देर शाम जांच के बाद एसपीजी ने गांधी मैदान को अभिरक्षा में ले लिया।
विदित हो कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के एक साल पूरे होने पर मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और देश की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया। वे मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो घंटे रहे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए तकरीबन 20,000 स्वच्छाग्रही उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर ही प्रधानमंत्री 13 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक में स्वच्छता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी किया। मोदी के साथ मंच पर बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें