Move to Jagran APP

सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति के दीर्घायु का मांगा आशीर्वाद

शहर के विभिन्न बरगद के पेड़ों के समीप वट सावित्री की पूजा का उत्साह शुक्रवार को देखा गया। सुहागिनों ने पति के दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की। इस दौरान शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित बरगद के पेड़ के समीप सुबह से महिलाएं पहुंचने लगीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 12:30 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:11 AM (IST)
सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति के दीर्घायु का मांगा आशीर्वाद
सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति के दीर्घायु का मांगा आशीर्वाद

मोतिहारी । शहर के विभिन्न बरगद के पेड़ों के समीप वट सावित्री की पूजा का उत्साह शुक्रवार को देखा गया। सुहागिनों ने पति के दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की। इस दौरान शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित बरगद के पेड़ के समीप सुबह से महिलाएं पहुंचने लगीं। कई महिलाएं भीड़ खत्म होने का इंतजार करती दिखीं। लॉकडाउन के कारण महिलाएं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बरगद के पेड़ की पूजा करती दिखी। वहीं कुछ दूरी पर बैठे पंडित मदन मोहन द्विवेदी महिलाओं को वट सावित्री की कथा सुनाते दिखे। पंडित द्विवेदी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट का व्रत किया जाता है, इसी दिन सुहागिन सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु को लेकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। शुक्रवार को सुबह से ही वटवृक्ष (बरगद) की पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने वट वृक्ष में मोली लपटते हुए परिक्रमा की। वहीं फल, फुल, मिसरी कच्चा चना, रोरी, मोली, दीया, जल, सिंदूर आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। वही पंडित श्री द्विवेदी द्वारा सावित्री व सत्यवान की कथा कहीं गई, जिसे महिलाओं ने ध्यानपूर्वक सुना। परिक्रमा के बाद महिलाएं वटवृक्ष के पत्ते को सिर के पीछे बालों में लगाकर एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर आस्था का इजहार किया।। पुराणों के अनुसार बरगद पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु व महेश का वास होता है। इसलिए इस पेड़ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वही बहुत सारी महिलाओं ने घर में ही पूजा की। पंडित श्री द्विवेदी ने कहा कि पूजा स्थल पर ही उन्होंने महिलाओं को व्रत की कथा सुनाई, इस दौरान कोरोना महामारी को ले देश भर में लगे लॉकडाउन को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन भी किया गया। इंसेट के लिए

loksabha election banner

पति के दीर्घायु के लिए रखा व्रत

फोटो 22 एमटीएच 27

शहर के चांदमारी माई स्थान निवासी किरण चौधरी ने शुक्रवार को पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन में उन्होंने व्रत को ले पूर्व में ही गमला में पौधा लगा लिया था। शुक्रवार की अहले सुबह उन्होंने आवासीय परिसर में गमला में लगे बरगद के पौधा की पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण वे बाहर पूजा करने जाने से बचने के लिए पूर्व में ही गमला में पौधा लगा लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.