बोर्ड लगाकर चल रही सिवान के प्रमुख की स्कॉर्पियो जब्त
मोतिहारी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज के प्रखंड प्रमुख की ग
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM (IST)
मोतिहारी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज के प्रखंड प्रमुख की गाड़ी जब्त की गई है। सोमवार को प्रमुख के रिश्तेदार गाड़ी पर बोर्ड लगाकर चल रहे थे। इसी दौरान चकिया डीएसपी शैलेन्द्र कुमार ने उक्त वाहन को पकड़ लिया। गाड़ी पर सिवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के प्रमुख का बोर्ड लगा था। गाड़ी लकड़ी नवीगंज की प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें