बाढ़ में बंद एमडीएम संचालित विद्यालयों की सूची तलब
जिले में बाढ़ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बाढ़ के कारण बंद हो चुके एमडीएम संचालित विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
मोतिहारी। जिले में बाढ़ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बाढ़ के कारण बंद हो चुके एमडीएम संचालित विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। अब तक अरेराज प्रखंड में बाढ़ के कारण कई विद्यालयों में बनाए गए बाढ़ राहत कैंप की सूचना दी गई है। बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में संग्रामपुर, पहाड़पुर केसरिया, बंजरिया, पताही, सुगौली शामिल है। इस बावत एमडीएम डीपीओ जयचंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ के कारण प्रभावित प्रखंडों में एमडीएम संचालित विद्यालयों की सूची शुक्रवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि जिन इलाकों में बाढ़ का असर है वहां के कई विद्यालय बंद हो चुके है। प्रभावित प्रखंडों से बंद विद्यालयों की सूची प्राप्त होने के बाद सही संख्या सामने आ सकेगी।