सत्याग्रह ने पूरे विश्व में लिया कर्तव्य का रूप
मोतिहारी। पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बापूधाम चंद्रहिया से गांधी संकल्प यात्रा प्रारंभ करते हुए यह अहसास हो रहा है कि आज से 102 साल पहले इसी गांव से शुरू हुआ था चंपारण सत्याग्रह कैसे पूरे विश्व में कर्तव्य का रुप ले लिया होगा।
मोतिहारी। पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बापूधाम चंद्रहिया से गांधी संकल्प यात्रा प्रारंभ करते हुए यह अहसास हो रहा है कि आज से 102 साल पहले इसी गांव से शुरू हुआ था चंपारण सत्याग्रह कैसे पूरे विश्व में कर्तव्य का रुप ले लिया होगा। वे यहां राज्य सरकार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार के साथ पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा शुरू करने से पूर्व महात्मा गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री सिंह ने कहा कि बापू की 150 वीं जन्मशती के अवसर पर संपूर्ण देश में गांधी संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। मैने बुधवार को मोतिहारी के गांधी चौक से यात्रा शुरू की। लगभग पांच किमी. की यात्रा तय की। महात्मा गांधी के सर्वोदय एवं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दोनों का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही काम कर रहे हैं। गांधी संकल्प यात्रा के दरमियान जीवधारा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने लोगों से प्लास्टिक से बनी थैली का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प दिलाया। मौके पर कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, विधानसभा प्रभारी कामेश्वर चौरसिया, मीडिया प्रभारी, टुन्ना गिरी, गुलरेज शहजाद, प्रो पंकज कुमार, बसंत जायसवाल, अवधेश सिंह, जगतकिशोर तिवारी, मो. नेसार अंसारी, रकटू साह, राजेंद्र साह के साथ सैकड़ों लोग यात्रा में भाग लिया हैं।