विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Umesh Kumar Giri Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 16 Mar 2026 05:26 PM (IST)

East Champaran Crime News: पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में मंगलापुर स्थित रामजानकी मठ के बगीचे में एक युवक का शव ...और पढ़ें

पुलिस ने घटनास्थल से उसकी बाइक की चाबी मिली। प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने घटनास्थल से उसकी बाइक की चाबी मिली। प्रतीकात्मक फोटो 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Crime News: थाना क्षेत्र के मंगलापुर स्थित रामजानकी मठ के बगीचे में सोमवार की सुबह आम के पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान बरवा पंचायत के वार्ड संख्या-10 सिकंदरपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण के लिए लोगों के घरों में पेंटिंग का काम करता था।

परिजनों के अनुसार उपेंद्र पहले से नशे का आदी था और पिछले कुछ दिनों से उसका दैनिक रूटीन भी बदल गया था। बताया गया कि वह देर रात घर लौटता था, जिसको लेकर परिवार के लोग उसे समझाते रहते थे। इसी बात को लेकर वह कुछ दिनों से नाराज भी चल रहा था।

रविवार की रात भी परिवार के लोग उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं आया। सोमवार सुबह गांव के लोगों को मंगलापुर के रामजानकी मठ के बगीचे में आम के पेड़ से लटका उसका शव दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने घटनास्थल से युवक के जींस पैंट की जेब से एक सेलफोन बरामद किया है। वहीं पास से उसकी बाइक की चाबी भी मिली है, जबकि बाइक की तलाश की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न नमूने एकत्र किए हैं। बताया जा रहा है कि युवक का घर घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर है, जिसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज रवि कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक मृतक के स्वजनों की ओर से पुलिस को कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी और कई तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।