राजद पचास हजार नये सदस्य बनाएगा : अली
मोतिहारी। राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फैसल अली ने पकड़ीदयाल में कहा कि राजद 50 ह•ार नये सदस्य बनाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। वे यहां सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मोतिहारी। राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फैसल अली ने पकड़ीदयाल में कहा कि राजद 50 ह•ार नये सदस्य बनाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। वे यहां सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसमें नौजवानों को आगे आना होगा। इस कार्य में उनकी सहभागिता संगठन में उनका भविष्य तय करेगा। वहीं राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि पार्टी के सदस्य रीढ़ का काम करते है। आप सभी नौजवानों के जुड़ने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।. प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीभगवान साह ने बताया कि प्रखंड राजद इकाई ने अभियान के तहत 10 ह•ार नये सदस्य बना लिए हैं तथा 15 ह•ार लोगो को राजद से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रखंड राजद अध्यक्ष राघव यादव ने बताया कि आज के सदस्यता शिविर में 500 नये सदस्य बनाये गये हैं। मौके पर प्रधान महासचिव इकरामुल हक, राजद प्रखंड अध्यक्ष राघव यादव, दिनेश प्रसाद कुशवाहा,डॉ मदन प्रसाद साह, भूषण यादव,पवन कुमार यादव,मनोज यादव,के रहमान चंपारनी, सलमान अली,़फ•ाल साहब,भीष्म प्रसाद,राम दिनेश यादव,दीपक कुशवाहा,संजय यादव सहित सैकड़ों उपस्थित थे।
शिवहर के पूर्व राजद लोस प्रत्याशी ने चलाया सघन सदस्यता अभियान
चिरैया, संस : शिवहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी सैयद फैसल अली व राजद के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में चिरैया प्रखंड के माधोपुर, महुआवा, दीपही, बसवरिया व हीरापट्टी आदि गांवों में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान अबतक करीब पांच हजार नये लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सैयद फैसल अली ने कहा कि मिशन 2020 को फतह करने के लिए पार्टी ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर आम-अवाम को अधिक से अधिक जोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की जीत पक्की है। बिहार की जनता जदयू-भाजपा की सरकार की नाकामियों से अब पूरी तरह से ऊब चुकी है। वहीं राजद के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है। इस अवसर पर चिरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अच्छेलाल प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख उमाशंकर यादव, पूर्व मुखिया सह प्रखंड पर्यवेक्षक बसंत यादव, माधोपुर के मुखिया पति कबीर अहमद, भारत भूषण प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया वशी अख्तर, पूर्व सरपंच चंद्रिका प्रसाद यादव, जिला पार्षद पति साबिर आलम, मंजर इमाम खान, रामस्वार्थ प्रसाद यादव, सुदामा प्रसाद यादव, चन्द्रभूषण यादव, शर्मा यादव, पवन यादव, ए. रहमान चम्पारणी,कमलेश चौधरी, जलालुद्दीन अहमद, खलील अहमद, असफाकुल हक, शमशाद रजा, मजहर आलम, सलमान अली, संतोष सहनी, भूषण यादव आदि उपस्थित रहे।