बिहार बंद के समर्थन में राजद ने निकाला मशाल जुलूस
मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आहूत बिहार बंद की सफलता को लेकर पूर्व संध्या पर शुक्रवार संध्या ज्ञानबाबू चौक से जागरूकता मशाल जुलूस निकाला गया।
मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आहूत बिहार बंद की सफलता को लेकर पूर्व संध्या पर शुक्रवार संध्या ज्ञानबाबू चौक से जागरूकता मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चा प्रसाद यादव, मोतिहारी विधानसभा अध्यक्ष मणिभूषण श्रीवास्तव व युवा नेता मुन्नीलाल यादव संयुक्त रुप से कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि बंदी के दौरान आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। वहीं बच्चा यादव ने सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण बंदी की अपील की। मणिभूषण श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बंदी को सफल बनाने के लिए चक्का जाम करने की बात कही। साथ ही सरकारी संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने की बात कही। युवा नेता मुन्नीलाल यादव ने कहा कि सरकार का विरोध होना चाहिए मगर इसके लिए हिसा नहीं करनी है। जागरूकता जुलूस के माध्यम से नेताओं ने आमलोगों सहित व्यवसायियों से बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। जुलूस में राष्ट्रीय जनता दल के अलावा, विकासशील इंसान पार्टी, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी, निषाद विकास मंच, हम सेकुलर के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। जुलूस में संजय निराला, उमाशंकर यादव, लालबाबू खां, जावेद अहमद, राहुल केदार सिंह, अनुराग यादव, मुमताज अहमद, शिवलाल सहनी, पप्पू सहनी, अजय कुमार चौधरी, डॉ. शबनम आसिफ, महेंद्र यादव, अनिल यादव, राजन यादव, मनोज यादव, मोहन यादव, गणेश मांझी, मुन्ना राम, सरफुद्दीन अहमद, चांद विद्रोही, अनुठा कुमार, रामसागर प्रसाद कुशवाहा, अमरेंद्र वर्मा, अजय यादव, गुलाब खान, शाहिद अख्तर, कुमार शिवम, नूर आलम खां, प्रदीप यादव, वही रालोसपा के जयमंगल कुशवाहा, डॉ. दीपक कुमार, सुभाष सिंह कुशवाहा, मधुरेंद्र प्रताप सिंह, सरिता कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, प्रकाश सिंह, बैधनाथ प्रसाद, जंगबहादुर कुशवाहा, नसीम अख्तर, जगमोहन प्रसाद, अनुराग पांडेय, दीपू कुमार, एजाजूल हक, दशई पासवान, यादोलाल पासवान, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
मधुबन,संस : एनआरसी व नागरिकता संसोधन विधेयक के विरोध में प्रखंड राजद शनिवार को पूर्व विधायक शिवजी राय के नेतृत्व में सड़क पर उतरेगा। पूर्व विधायक श्री राय ने कहा कि बंदी को सफल बनाने के लिये शुक्रवार की संध्या प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहे से मशाल जुलूस निकाला गया। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष राकेश पासवान व रालोसपा के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा भी मौजूद थे।
हरसिद्धि संस : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार की संध्या मशाल जुलूस निकालकर लोगों से 21 दिसंबर को आहुत बंद को सफल बनाने की अपील की गई। मशाल जुलूस नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र राम ने किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सह राजद प्रवक्ता राजेंद्र कुमार राम ने बताया कि संविधान संशोधन कानून व एनआरसी यहां के लोगों के हित में नहीं है। मशाल जुलूस हरसिद्धि संत जेवियर स्कूल से होकर बाजार होते हुए कन्छेदवा चौक तक गया। मौके पर राजद नेता शंभू प्रसाद, जिप सदस्या के पति मंटू सिंह, पूर्व मुखिया जलालुद्दीन अंसारी, संजय यादव, बिक्रमा साह,अरुण कुमार, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।