Move to Jagran APP

जिले के 93 अफसरों से जवाब-तलब, प्रतिवेदन सौंपने तक वेतन पर रोक

मोतिहारी। जिलाधिकारी रमण कुमार ने जिले के अधिकारियों द्वारा प्रतिशपथ पत्र से संबंधित तथ्य विवरणी उपलब्ध नहीं कराने के मामले में कड़ा रूख अपनाया है। इस मामले में जिले के 93 अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:10 AM (IST)
जिले के 93 अफसरों से जवाब-तलब, प्रतिवेदन सौंपने तक वेतन पर रोक
जिले के 93 अफसरों से जवाब-तलब, प्रतिवेदन सौंपने तक वेतन पर रोक

मोतिहारी। जिलाधिकारी रमण कुमार ने जिले के अधिकारियों द्वारा प्रतिशपथ पत्र से संबंधित तथ्य विवरणी उपलब्ध नहीं कराने के मामले में कड़ा रूख अपनाया है। इस मामले में जिले के 93 अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है। साथ ही सभी अधिकारियों को 25 दिसंबर तक हर हाल में तथ्य विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि 14 नवंबर को समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर तथ्य विवरणी सौंपने को कहा गया था। इसके बावजूद किसी ने इस कार्य में दिलचस्पी नहीं ली। प्रतिशपथ पत्र दायर नहीं होने की स्थिति में उच्च न्यायालय द्वारा सख्त आदेश पारित किया जा चुका है। सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी से संबंधित लंबित मामलों में जबतक संबंधित अधिकारी प्रतिशपथ पत्र दायर नहीं करते हैं तबतक इन अधिकारियों के वेतन की निकासी पर रोक लगा दी गई है। इन अधिकारियों पर की गई है कार्रवाई उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अधीक्षक केंद्रीय कारा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला वन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूíत पदाधिकारी, जिला नीलाम पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका, कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मोतिहारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मेहसी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत अरेराज, अभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता चकिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोतिहारी, पीपराकोठी, कोटवा, घोड़ासहन, बनकटवा, चिरैया, रक्सौल, आदापुर, केसरिया, कल्याणपुर, संग्रामपुर, पहाड़पुर, हरसिद्धि, पताही, मेहसी, सभी अंचल के सीओ, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस, सीडीपीओ चिरैया, ढाका, घोड़ासहन, पकड़ीदयाल, पताही, चकिया, फेनहारा, कल्याणपुर, केसरिया, मेहसी, बंजरिया, तुरकौलिया, सुगौली, रामगढ़वा, आदापुर, छौड़ादानो, हरसिद्धि, संग्रामपुर व पहाड़पुर।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.