नेपाल में ब्राउन शुगर के साथ रक्सौल का युवक गिरफ्तार, मैत्री पुल पर हुई कार्रवाई
रक्सौल के एक युवक को नेपाल में मैत्री पुल पर वाहन जांच के दौरान 5 ग्राम 69 मिलीग्राम ब्राउन शुगर ...और पढ़ें

पुलिस ने उसके पास से 5 ग्राम 69 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। नेपाल में वाहन जांच के दौरान परसा जिला सशस्त्र पुलिस ने एक भारतीय युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
उसके पास से 5 ग्राम 69 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के डंकन रोड निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है।
मैत्री पुल पर जांच
बताया गया कि रितेश कुमार बाइक से मैत्री पुल के रास्ते नेपाल जा रहा था। इसी दौरान नेपाल के परसा जिले की सशस्त्र पुलिस वाहन जांच कर रही थी। जांच के क्रम में पुलिस ने बाइक समेत युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से 5 ग्राम 69 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। गिरफ्तारी के बाद सशस्त्र पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इसके बाद अग्रतर कार्रवाई के लिए उसे नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया है।
